Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

कूपन के लिए पहचानपत्र जरूरी

Publish Date:Sun, 18 Sep 2016 06:45 PM (IST)   संवाद सूत्र , मरौना (सुपौल): सुपौल। ग्रामीण विकास पदाधिकारी के वेश्म में शनिवार को राशन...

Publish Date:Sun, 18 Sep 2016 06:45 PM (IST)

 संवाद सूत्र, मरौना (सुपौल):
सुपौल। ग्रामीण विकास पदाधिकारी के वेश्म में शनिवार को राशन-केरोसिन कूपन वितरण को ले सभी विकास मित्र, इंदिरा आवास सहायक, पर्यवेक्षक, मनरेगा कर्मी, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, न्याय सचिव व शिक्षकों के साथ आरडीओ सुशील कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए आरडीओ ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के 13 पंचायतों में 15 सितंबर से राशन-केरोसिन कूपन का वितरण वार्ड स्तर पर किया जा रहा है। जो 25 सिंतबर तक चलेगा। कहा कि बीपीएल-एपीएल एवं खाद्य सुरक्षा योजना के तहत कूपन का वितरण किया जा रहा है। कार्डधारियो को चाहिए कि कूपन प्राप्त करने के लिए कोई भी फोटोयुक्त प्रमाण अपने साथ अवश्य लाये। ताकि सही लाभुकों को कूपन मिल सके। कूपन वितरण में परिवार के मुखिया ही कूपन प्राप्त कर सकेंगे। यदि किसी कारणवश घर के मुखिया नही हैं तो उनके पति या फि र पत्‍‌नी दोनों में से किसी एक सदस्य ही कूपन प्राप्त कर सकते हैं। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि सही लाभुको को कूपन मिल सके। कहा कि राशन-केरोसिन कूपन वितरण के देख रेख के लिए प्रत्येक पंचायत में चौकीदार को लगाया गया है। साथ ही आरडीओ सुशील कुमार, अंचलाधिकारी कृष्णा कुमार यादव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामानंद दास, कार्यक्रम पदाधिकारी रमेश कुमार निरीक्षण करेंगे। प्रत्येक पंचायत के पंचायत भवन में कूपन का वितरण किया जा रहा है। मौके पर आरती कुमारी, शाति कुमारी पाण्डेय, संतोष कुमार राय, दिपेश कुमार यादव, पवन कुमार, रंजीत कुमार, राजदीप कुमार, कुंदन कुमार, विरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं