Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भारत को देना चाहिए करारा जवाब

सुपौल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वीरपुर इकाई के द्वारा आई टाईप कॉलोनी स्थित कारगिल चौक पर सोमवार को उरी में शहीद हुए 21 भारतीय जवानों के...

सुपौल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वीरपुर इकाई के द्वारा आई टाईप कॉलोनी स्थित कारगिल चौक पर सोमवार को उरी में शहीद हुए 21 भारतीय जवानों के सम्मान में कैंडल जुलूस निकाला गया एवं उन तमाम शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशीष कुमार ने कार्यक्रम सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे जवानों के उपर जिस प्रकार हमला किया गया है। भारत सरकार को इसका करारा जवाब देना चाहिए। भले ही युद्ध की स्थिति नही हो परन्तु पाकिस्तान को इसका करारा जवाब मिलना चाहिए। वही सुबोध कुमार शर्मा ने कहा कि अब धैर्य की सीमा टूट चुकी है। हम भारतीयों को जगने का समय आ चुका है। पाकिस्तान का जो रवैया है वह काफी निन्दनीय है। इसलिए इसका तुरन्त जवाब हमें देना चाहिए। अभाविप के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. एसपी मंडल ने कहा कि आतंकियों को नष्ट करने के लिए अब भारत सरकार को इन्तजार नही करना चाहिए। अब सब कुछ खुलकर सामने आ चुका है तो फिर परहेज किस बात की। हमें अब सीधे हमला बोलना चाहिए। हमारे जवानों की मौत ने प्रत्येक भारतीय के खून में उबाल ला दिया है। ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए। मौके पर दिवाकर राय, उमेश कुमार गुप्ता, प्रो. धीरेन्द्र देव, मदन देव, विमल कुमार, पिन्टू कुमार, बिट्टू कुमार के अलावे अभाविप के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। साभार जागरण.कॉम

कोई टिप्पणी नहीं