Publish Date:Sun, 18 Sep 2016 05:02 PM (IST) सुपौल। प्रखंड के सत्यदेव उच्च विद्यालय पिपरा में रविवार को आगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षिका संघ ...
Publish Date:Sun, 18 Sep 2016 05:02
PM (IST)
सुपौल। प्रखंड के सत्यदेव उच्च विद्यालय पिपरा
में रविवार को आगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षिका संघ की जिला स्तरीय बैठक अध्यक्ष मंजू
कुमारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सात सूत्री मागों का प्रस्ताव लिया
गया। बैठक मे प्रस्ताव लिया गया कि अनुबंध पर नियोजित को नियमित किया जाये, मानदेय को खत्म कर महिला पर्यवेक्षिका को
सरकारी कर्मी की भाति वेतनमान दिया जाय, केंद्र
निरीक्षण के यात्रा भत्ता में वृद्धि की जाये, गृह
प्रखंड के बाहर कार्य क्षेत्र के कारण मकान किराया दिया जाय, महिला पर्यवेक्षिकाओं की बहाली रिक्त पदों
पर हुई थी इसलिए इन पदों पर रिक्ति नहीं की जाय, चिकित्सा
का लाभ सरकारी कर्मियों की तरह दी जाय, अवधि
विस्तार मे एक जुटता लाया जाय का प्रस्ताव लिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि हम लोग
अपनी मागों को लेकर समाहरणालय जाएंगे। यदि माग पूरी नही हुई तो अपने हक की लड़ाई के
लिए लड़ते रहेंगे। बैठक मे संघ के सचिव नूतन कुमारी, कोषाध्यक्ष
नीलम कुमारी के साथ जिले के सभी प्रखंड क पर्यवेक्षिकाएं मौजूद थीं।
कोई टिप्पणी नहीं