छातापुर ने सराहा प्रधानमंत्री के मन की बात, गांव में भी सुनते हैं लोग काम छोड़ के सोनू कुमार भगत (छातापुर) छातापुर (सुपौल)। प्रधान...
छातापुर ने सराहा प्रधानमंत्री के मन की बात, गांव में भी सुनते हैं लोग काम छोड़ के
सोनू कुमार भगत (छातापुर)
छातापुर (सुपौल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को जहां पूरे देश में सुना जाता है वहीं छातापुर के ग्रामीण और शहरी इलाकों के लोग भी इसमें गहरी रूचि लेते हैं।
इसी क्रम में रविवार 11 बजे एक बार फिर इलाके के बड़े बुजुर्ग लोगों के साथ साथ युवा वर्ग भी रेडियो से चिपके देखे। पीएम मोदी के मन की बात के स्वर …… मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार; फिर एक बार मुझे ‘मन की बात’ करने का अवसर मिला है। मेरे लिए ‘मन की बात’ ये कर्मकाण्ड नहीं है। मैं स्वयं भी आपसे बातचीत करने के लिए बहुत ही उत्सुक रहता हूँ और मुझे बहुत खुशी है कि देश के हर कोने में लोगो से मन की बातों के माध्यम से मैं जुड़ पाता हूँ।मन की बात खत्म होने पर लोगों ने आपस में अपने मन की बात भी की। छातापुर के राहुल कुमार, टिंकू भगत, सोनू कुमार, मुकेश कुमार आदि ने ऐसे प्रशारण से सीख मिलने की बात बताते हुए कहा कि मन की बात काफी लाभप्रद कार्यक्रम है। जबकि इलाके के वरिष्ठ नागरिकों ने भी अपने तरफ से मन की बात को सराहनीय कार्य बताया है। लोगों का कहना है की प्रधान मंत्री जी ने उकत कार्यक्रम के माध्यम से सीधे जनता से रूबरू होने का सफल प्रयास किया है जो काफी सराहनीय है।



कोई टिप्पणी नहीं