शशांक राज श्रीवास्तव (सुपौल) सुपौल तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल कर सुपौल को शोहरत दिलाने वाला शख्स आज अंतराष...
सुपौल
तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर पर जीत
हासिल कर सुपौल को शोहरत दिलाने वाला शख्स आज अंतराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम
रौशन करने के लिए हौसले के साथ आगे बढ रहा है वहीं आर्थिक तंगी
उसके मार्ग का रोडा बना हुआ है। बताते चले कि त्रिवेणीगंज प्रखण्ड के
लतौना गाॅंव निवासी नुनूलाल राम का पुत्र राजीव कुमार अपने मेहनत और हौसले की
बदौलत राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित
चतुर्थ राष्ट्रीय ग्रामीण खेल 2014 में सातवां स्थान प्राप्त किया था।
ग्रामीण परिवेश में पला बढा राजीव बिना किसी मदद के इस मुकाम को हासिल करने वाला जिला का
इकलौता शख्स है। किंतु राजीव को अंतराष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी प्रतियोगिता में
शामिल होने में आर्थिक तंगी एक बडी समस्या बन कर मुंह खोले खडी है।
फोटो - मदद की आस में तीरंदाज राजीव कुमार
फोटो - मदद की आस में तीरंदाज राजीव कुमार
जिस प्रकार महाभारत काल में जाति के कारण
एकलव्य को गुरू से दीक्षा नहीं मिला, उसी प्रकार इस काल में अर्थ के कारण इस एकलव्य अर्थात राजीव को सही
प्रकार से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। फिर भी एकलव्य ने जिस साधना के साथ अपने लक्ष्य को साधा था राजीव भी
उसी साधना के साथ अपना अभ्यास जारी रखे हुआ है।
राजीव ने बताया कि उसने इस कला को
आगे और निखारने के लिए अर्थ की व्यवस्था हेतु विभिन्न अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से
गुहार लगाई पर अभी तक कोई लाभ नहीं मिल पाया है। जानकारी के लिये बता दें कि राजीव का चयन
अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिये किया गया है जो 3 अक्टुबर से 6 अक्टुबर तक नेपाल में आयोजित है। वह
बिहार से अकेला प्रतिभागी है। इससे पूर्व भी उसका चयन अंतराष्ट्रीय स्तर पर
तीरंदाजी के लिये किया गया था लेकिन धन के अभाव में वह थाईलैण्ड स्थित तीरंदाजी
प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाया। इस बार एक बार फिर उसे अपनी कला और कौशल दिखाने
का मौका मिला है। हमारी टीम राजीव के जीत की कामना करते हुए अधिकारियों,
जनप्रतिनिधियों
एवं आम लोगों से मदद की अपील करती है। मदद के लिए आप राजीव से मोबाईल न0
9534828043 पर संपर्क कर सकते है।


कोई टिप्पणी नहीं